आरा: महादेवा रोड मोहल्ले में संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर की हत्या
Arrah, Bhojpur | Mar 2, 2024 शनिवार की शाम टाउन थाना क्षेत्र के महादेवा रोड मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा की उनकी पत्नी व पुत्री के सामने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।