जशपुर: खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त की है। कार्रवाई के तहत 1 लाख 46 हजार 800 रुपये का अर्थदंड वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है। सहायक खनिज अधिकारी के अनुसार 11 जून को ग्राम पोड़ी स्थित शंख नदी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान