मंझनपुर: कौशाम्बी में परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 17 मामलों की काउंसलिंग में 3 दंपत्तियों का हुआ सफल समझौता
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा गुरुवार को लगभग 1 बजे वैवाहिक विवादों को सुलझाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में काउंसलर सुरेश जायसवाल द्वारा कुल 17 प्रकरणों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान 3 मामलों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।