जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर शिक्षा, पोषण एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता
------------------------------------------
जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
------------------------------------------
विदिशा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, शिक्षा तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र एवं जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित करने के संबंध में विस्तार से समीक्षा एवं चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को निर्देश दिए कि बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए जरूरतमंद बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उनके परिवारों की परिस्थितियों का आकलन कर पात्रतानुसार शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि बच्चे सम्मानजनक एवं सुरक्षित वातावरण में अपना भविष्य संवार सकें। उन्होंने ऐसे बच्चों के समुचित संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। #vidisha Jansampark Madhya Pradesh
Vidisha, Madhya Pradesh | Nov 16, 2026