महसी: बहिरपुरवा में भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर नाबालिग बेटियों के साथ की गई मारपीट
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के बहिरपुरवा गांव निवासी पतिराम ने गांव के ही प्यारे व अन्य लोगों पर उनकी भूमि पर जबरन धान की रोपाई कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के समय वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। विरोध करने पर उनकी नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट की गई।