Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

सोनार गली में जेसीबी से ढहाया गया अवैध अतिक्रमण #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #trending #चित्रकूट

Mau, Chitrakoot | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मऊ नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सराफा रोड होगा चौड़ा

मऊ (चित्रकूट)। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित सराफा मोहल्ला (सियाराम नगर वार्ड) में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए आज को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। मौके पर उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन स्वयं मौजूद रहे और नगर पंचायत की टीम के साथ कार्रवाई की निगरानी की।

बताया गया कि सराफा रोड पर दोनों ओर हुए अतिक्रमण के कारण सड़क अत्यंत संकरी हो गई थी। इससे राहगीरों, बाइक सवारों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय सभासद सरोज देवी  और स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को मुनादी और अनाउंसमेंट के माध्यम से सूचना दी गई थी तथा स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन को जेसीबी मशीन लगाकर कार्रवाई करनी पड़ी।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मऊ नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सराफा रोड होगा चौड़ा मऊ (चित्रकूट)। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 स्थित सराफा मोहल्ला (सियाराम नगर वार्ड) में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए आज को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। मौके पर उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन स्वयं मौजूद रहे और नगर पंचायत की टीम के साथ कार्रवाई की निगरानी की। बताया गया कि सराफा रोड पर दोनों ओर हुए अतिक्रमण के कारण सड़क अत्यंत संकरी हो गई थी। इससे राहगीरों, बाइक सवारों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय सभासद सरोज देवी और स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को मुनादी और अनाउंसमेंट के माध्यम से सूचना दी गई थी तथा स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन को जेसीबी मशीन लगाकर कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के साथ ही दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Mau, Chitrakoot | Jun 9, 2026

Mau, Chitrakoot | Jun 9, 2026

चित्रकूट: EO चार्ज संभालते ही मऊ एसडीएम का बड़ा एक्शन, सोनार गली के चौड़ीकरण के लिए खुद उतरे मैदान में #dainiknewssach #facebook #viralvideo

चित्रकूट: EO चार्ज संभालते ही मऊ एसडीएम का बड़ा एक्शन, सोनार गली के चौड़ीकरण के लिए खुद उतरे मैदान में #dainiknewssach #facebook #viralvideo

Mau, Chitrakoot | Jun 9, 2026