कटनी नगर: स्वास्थ्य व्यवस्था पर 'दाग' बनतीं मासूमों और माताओं की मौतें: कटनी जिले की भयावह हकीकत
स्वास्थ्य व्यवस्था पर 'दाग' बनतीं मासूमों और माताओं की मौतें: कटनी जिले की भयावह हकीकत कटनी। एक मां नौ महीने तक अपने बच्चे को कोख में सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि उसके साथ हजारों सुनहरे सपने भी पालती है। पूरा परिवार उस नन्हीं किलकारी के इंतजार में भविष्य के रंग सजाता है। लेकिन कटनी जिले की जमीनी तस्वीर इन उम्मीदों को बेरहमी से झकझोर देने वाली है।