वाराणसी में नोै टीमों के साथ नगर निगम ने सफाई अभियान का किया आगाज, पहले दिन 90 टन कूड़ा किया साफ
Sadar, Varanasi | Sep 18, 2024 महापौर अशोक कुमार तिवारी सहित निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी आज अपने निर्धारित वार्डो में उपस्थित होकर महासफाई अभियान में सम्मिलित हुये। महापौर ने कन्दवा वार्ड में अपनी सहभागिता दी, साथ में विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी तथा नगर आयुक्त अक्षत वर्मा भी थे।