गोरखपुर: गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री ने दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी का किया अवलोकन दिव्यांगजनों को उपकरण किया वितरित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए चल रहे कार्यक्रम दिव्या कला एवं कौशल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों को उपकरण भी वितरित किए। उन्होंने दिव्यांग जनों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को देखने के बाद उनके कला को भी सराहा।