गोरखपुर: गंगा समग्र के देशभर के प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच सरस्वती शिशु मंदिर सूरजकुंड पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा समग्र कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे देश से गंगा समग्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बैठक सरस्वती शिशु मंदिर सूरजकुंड में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शिरकत की उन्होंने कहा कि गंगा सदैव निर्मल रहती है आप अपने घर में भी गंगाजल ले कर रख दें तो सालों साल गंगाजल खराब नहीं होती।