गोरखपुर: विश्व कैंसर दिवस को लेकर प्रेस क्लब गोरखपुर में डॉ आलोक तिवारी ने प्रेस वार्ता कर कहा- समुचित इलाज से खतरा हो सकता है कम
कल विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा, उसी के दृष्टिगत सिनर्जी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉक्टर आलोक तिवारी ने गोरखपुर के प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर बताया कि गोरखपुर व निकटवर्ती जिले के मरीजों के लिए कैंसर का समुचित इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर आलोक तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कैंसर के जागरूकता का अभाव है।