महोबा: महोबा के सुगरा गांव के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 28, 2026 महोबा के महुआ बांध गांव निवासी 28 वर्षीय अजय राजपूत पुत्र महेश बीती शाम बाइक में सवार होकर भटेवर गांव से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी सुगरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने भैंस आ गई और बाइक सवार भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया है।