खैरथल: जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिले में चल रहे विभिन्न सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का निरिक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। हरसोली स्थित LC 86 पर बन रहे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया गया।