बिलग्राम: सरौना निवासी रिसेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, एसपी को दिया शिकायती पत्र
बिलग्राम थाना क्षेत्र के सरौना निवासी 27 वर्षीय रिसेंद्र आटो चालक था उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।उसके परिवार में पत्नी मनीषा और एक बेटा ऋतिक है।पिता देवेंद्र ने बताया की उसे सूचना दे कर सीएचसी साण्डी बुलाया,जहां उसके पुत्र रिसेंद्र का शव रखा हुआ था देवेंद्र के मुताबिक उसे पुलिस ने बताया था कि उसके पुत्र रिसेंद्र ने सांडी में फांसी लगा ली।