नोखा: मारपीट कर ₹1.10 लाख छीनने का आरोप, दो नामजद के खिलाफ नोखा थाने में मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | Jun 7, 2026 नोखा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी मदनलाल पुत्र महेन्द्र कुमार प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 5 जून की शाम करीब 7 बजे कुम्हारों के मोहल्ले में आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की।