बटियागढ़: प्रभारी कलेक्टर अर्पित वर्मा की मौजूदगी में खडेरी में हुआ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम,7 दिन चलेगा अभियान
दमोह जिले के प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा की मौजूदगी में आज बटियागढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत खड़ेरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी कलेक्टर ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की यह कार्यक्रम लगातार 7 दिनों तक चलेगा जिसमें 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा । पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर से दीवार तैयार की गई है