ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद जंगल में बुधवार को 7-8 जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है।हाथियों ने आसपास के गांवों में किसानों के खेतों में लगी धान की बिचड़े को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया है।वन विभाग से बुधवार शाम 5 बजे जानकारी मिला कि हाथियों का झुंड पश्चिम बंगाल से स्वर्णरेखा नदी पार कर ईचागढ़ क्षेत्र में दाखिल हुआ है। हाथियों के जंगल से दहशत है।