मड़िहान: राजगढ़ थाना पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, शराब बनाने की सामग्री भी बरामद
बताते चले कि बुधवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर राजगढ़ क्षेत्र से एक अभियुक्त दीपू करवल पुत्र स्वर्गीय राजू करवल थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर के पास से दो प्लास्टिक के डिब्बे में 15-15 लीटर कुल 30 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब व शराब बनाने के समान के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय द्वाराजेल भेजा गया