मड़िहान: मड़िहान तहसील के पास मायके से ससुराल आते समय बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल, इलाज जारी
बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मड़िहान तहसील के पास बाइक पर सवार महिला गिरने से घायल हो गई इलाज के दौरान रेफर हुई राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव अपने मायके से देवी नाम की महिला अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर मिर्जापुर के तेलीयागंज अपने ससुराल आ रही थी जिसमें अचानक गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान मिर्जापुर के लिए रेफर हुई।