मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघोड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल, इलाज के दौरान हुए रेफर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के खटखरिया गांव निवासी 25 वर्षीय विनोद यादव तथा 18 वर्षीय प्रदीप यादव सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे बाइक से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे जैसे ही भघोड़ा गांव के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को राजगढ़ अस्पताल लाया जहां से मिर्जापुर रेफर हुए।