अनूपपुर: मोटरें ठप, अनूपपुर में गहराया जल संकट
कई वार्डों की जलापूर्ति प्रभावित, बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स में पानी नहीं
अनूपपुर नगर में पेयजल आपूर्ति के प्रमुख स्रोतों की मोटर खराब होने से जल संकट गहरा गया है। नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित बोरवेल और सोन नदी के पास लगे बोरवेल की मोटर खराब होने के कारण कई वार्डों में नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स तक पहुंचा है,