भभुआ: नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेस वार्ता
Bhabua, Kaimur | Jan 29, 2026 नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। आज गुरुवार को 4 बजे एसडीपीओ कार्यालय में एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ तीन लड़कों द्वारा दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया गया था। उस वीडियो के बल पर पीड़िता को ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करते रहे।