बिलग्राम: बिलग्राम तहसील का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया निरीक्षण,पुराने वादों का निस्तारण न होने पर कड़ी नाराजगी जताई
Bilgram, Hardoi | Sep 10, 2024 डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील बिलग्राम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परिसर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोषागार भवन का नवीनीकरण कराया जाये। बाउंड्री की मरम्मत करायी जाये। बार भवन के पास व अन्य क्षेत्रों में बेहतर ड्रेनेज़ की व्यवस्था करायी जाये। परिसर में पड़ा कबाड़ नीलाम कराया जाये।पार्क को विकसित किया जाये।