किशनगंज: जलवाड़ा के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में प्रदर्शन
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली जलवाड़ा के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार पुरुषोत्तम बंजारा की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था तथा उसके तीन बेटियां हैं।