दरभंगा: दिल्ली में AIDA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में दरभंगा के मनमोहन सरावगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित
नई दिल्ली मे ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं वार्षिक आमसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें देशभर से कृषि आदान व्यापारियों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान बिहार के लोगों ने भाग लिया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी दी गई।