जमुई में ‘पुलिस दीदी’ की गश्त तेज, महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर पैनी नजर
जमुई: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जमुई जिले में ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित एवं सघन गश्त की जा रही है।
टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं, छेड़खानी, छींटाकशी, पीछा करने, अभद्र व्यवहार या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है।
जमुई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर एवं विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
#JamuiPolice #PoliceDidi #JamuiNews #WomenSafetyFirst #jamuidistrictnews
Barhat, Jamui | Sep 26, 2026