विभूतिपुर: विभूतिपुर में पिकअप और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल
सिंघियाघाट-हरिचक पथ पर कर्रख बांध से पहले कर्रख ठाकुरबाड़ी के समीप पिकअप और बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके से पिकअप भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को विभूतिपुर पुलिस सीएचसी में भर्ती कराया।