बिसौली: बिसौली के एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, भूमि कब्जे की शिकायत पर दिए कार्रवाई के निर्देश
बुधवार को 12 बजे बिसौली तहसील मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम साई आश्रित शाख मुरी ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें उनके समक्ष रखी गईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।