झाझा: केशोपुर उतरवादी टोला में रात्रि में घर मे घुसकर आधादर्जनभर लोगों ने एक महिला को मारी गोली। पुलिस जांच में जुटी
Jhajha, Jamui | Feb 27, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के केशोपुर उतरवादी टोला में पुरानी रंजिश में एक घर में आधा दर्जनभर लोगों ने घुसकर एक महिला को गोली मार कर घायल कर दिया और महिला के पति त्रिवेणी सिंह,ननद शीला देवी के साथ मारपीट करते हुये उसे भी घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुई महिला लक्ष्मी देवी को झाझा रेफरल अस्पताल से जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में पुलिस छानबीन में जुट चुकी है