घुवारा: सिमरिया तिराहा पर अनियंत्रित हुई बाइक, चालक घायल
घुवारा क्षेत्र स्थित सिमरिया तिराहा पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बाइक चालक रंगोली से कुटोरा जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।