डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल अस्पताल की लगातार शिकायतों और सामने आ रही कुव्यवस्थाओं के बाद पद से हटाई गई प्रभारी उपाधीक्षक
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल की लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं और मरीजों की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र ज्ञापांक 3160 के तहत प्रभारी उपाधीक्षक डॉ प्रेमा कुमारी को उनके पद से हटा दिया गया है। यह चिट्ठी शुक्रवार की सुबह 11 बजे जारी हुई है।