बरेली: बरेली में गरजे सपा नेता कुलदीप भुल्लर: 'भाजपा सिखों को बांटने की राजनीति कर रही, अब मिलेगा जवाब'
बरेली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। अपनी ‘सामाजिक न्याय यात्रा’ के दौरान भुल्लर ने आरोप लगाया कि भाजपा सिखों को गलत इतिहास पढ़ाकर समाज में नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ इतिहास का एक पक्ष दिखाती है, लेकिन गनी खान, नबी खान और पीर बुद्ध शाह जैस