सोनो: सामुदायिक भवन सोनो में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Sono, Jamui | Feb 1, 2024 महिलाओं के सशक्तिकरण, विकास व उनके स्वाबलंबन हेतु रोडिक दिल्ली और लोक सेवक संस्थान जमुई के संयुक्त सहयोग से सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड के सामुदायिक भवन भरतपुर में किया गया।गुरुवार को यहां के सामुदायिक भवन में एक संक्षिप्त समारोह के तहत प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा सहित अन्य कई लोगो ने किया।