स्याना: नगर पालिका कार्यालय में समाजसेवियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Siyana, Bulandshahr | Apr 23, 2026
नगर पालिका कार्यालय में नगर के समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को दर्जनों समाजसेवी कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे जहां समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर अधिकांश खराब बताते हुए उन्हें ठीक करने की बात कही। इसके अलावा अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।