टिकारी: विश्व पृथ्वी दिवस पर CUSB के जियोलॉजी विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
Tikari, Gaya | Apr 22, 2026 विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में CUSB के जियोलॉजी विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की अगुवाई में विश्व पृथ्वी दिवस के सुबह की शुरुआत आवासीय भवन परिसर में वृक्षारोपण से हुई। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम में कुलपति के साथ विभिन्न विभागों के प्राध्यापक शामिल रहे।