लखीमपुर: लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक ने 24 लाख की चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर और नकदी बरामद
लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी ख्याति गर्ग के निर्देशन में स्वाट टीम और हैदराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 24 लाख रुपये की चोरी का आज गुरुवार को दोपहर का 2.30 बजे खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के125 ग्राम सोने के जेवर करीब डेढ़ किलो चांदी और 64700 रु बरामद किया है।