घुवारा: “एक पेड़ माँ के नाम”: घुवारा में पौधारोपण कर दी भावुक श्रद्धांजलि
घुवारा के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बी.एल. प्रजापति ने अपनी मां की तेरहवीं पर उनकी स्मृति में मंगलवार की शाम 4 बजे एक पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर परिवार और स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रजापति ने बताया कि उनकी मां को प्रकृति और शिक्षा से विशेष लगाव था।