बहोरीबंद: शासकीय माध्यमिक शाला इमलिया में निलंबित शिक्षक के वेतन भुगतान मामले में प्राचार्य को दिया नोटिस
बहोरीबंद शासकीय माध्यमिक शाला इमलिया के निलंबित माध्यमिक शिक्षक नरेश कुमार राय के वेतन भुगतान मामले में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर शिक्षा विभाग ने पीएम श्री विद्यालय बाकल के प्राचार्य गोपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।