बालोद: 11 जून से शुरू होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया, बालोद में सिविल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग की 180 सीटें उपलब्ध
Balod, Balod | Jun 9, 2026 तकनीकी शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा सत्र 2026 27 के लिए राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शासकीय पॉलीटेक्निक बालोद में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं माइनिंग शाखा में 60 60 सीटें उपलब्ध हैं।