पीलीभीत: कुंवरपुर में कपड़े सुखाने के विवाद में चली गोलियां, 5 वर्षीय मासूम समेत 7 लोग घायल
पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में दो महीने पुरानी रंजिश सोमवार रात खूनी संघर्ष में बदल गई। कपड़े सुखाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पक्ष पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप है। घटना में 5 वर्षीय यश समेत सात लोग घायल हो गए। गोली लगने से यश, अंजलि, दिनेश और पिंकी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि मारपीट में रमेश, गीता और कनिका घायल हुए