बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के मटकी चौकी के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, मामले की पुलिस से की शिकायत
मटकी चौकी के रहने वाले सोनू चंद्रा ने बताया कि दबंगों ने उससे शराब के पैसे मांगे गए, पैसे देने से मना किया तो दबंगों ने गालियां देना शुरू कर दी। गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके सिर में ईंट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया।