ओबरा: हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | May 14, 2026 सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।हरनाकछार ग्राम पंचायत निवासी बाइक चालक 45 वर्षीय अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि घर से टेंट का सामान मालवाहक गाड़ी पर लोड करा कर स्वयं बाइक से अपने पुत्र 25 वर्षीय सूर्यकांत विश्वकर्मा व सहयोगी 20 वर्षीय पिंटू को लेकर पड़ोसी गांव