राजनगर: राजनगर के खजवा गांव में युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खजवा में एक 19 वर्षीय युवती पर चाकू और हंसिया से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे खजवा गांव निवासी पूजा अहिरवार खेत पर सोयाबीन की फसल देखने गई थी। खेत से वापस घर लौटते समय गांव के ही निवासी आरोपी युवक ने रास्ते में उसे रोक लिया और अचानक चाकू तथा हंसिया से हमला कर दिया।