आगरा: ब्लॉक बरौली अहीर में जिलाधिकारी ने फार्मर आईडी कैंप का निरीक्षण किया, किसानों से किया संवाद
Agra, Agra | Apr 10, 2026 आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लकावली में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फार्मर आईडी कैंप का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टैक योजना के तहत 6 से 15 अप्रैल तक पंचायतों में अभियान चल रहा है। अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कृषि विभाग की योजनाओं और MSP पर खरीद के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य होगी।