कोरबा: खाली जमीन पर जहां-तहां डंप हो रही राखड़, उड़ती धूल से राहगीर और ग्रामीण परेशान
Korba, Korba | May 26, 2026 कटघोरा से जटगा मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बिंझरा में राखड़ डंपिंग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार हेमजीत सिंह द्वारा गांव में दो से तीन अलग-अलग स्थानों पर मनमाने ढंग से राखड़ डंपिंग कराई जा रही है।