मड़ियाहू: शीतलगंज मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया
भारतीय जनता पार्टी के शीतलगंज मंडल की कार्यसमिति बैठक बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सुदनीपुर तालाब परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जिला मंत्री मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवान दास पटेल ने की तथा संचालन वेद प्रकाश सिंह ने किया।