राजगढ़: राजगढ़: जिला अस्पताल में इलाज न मिलने से टीबी मरीज महिला 2 घंटे तक तड़पती रही
राजगढ़ जिला अस्पताल में शनिवार सुबह 4 बजे करीब इलाज नहीं मिलने से टीबी मरीज महिला तड़पती रही। 2 घंटे तक ना तो किसी ने डॉक्टर ने देखा और ना ही स्टाफ ने इलाज किया। इस दौरान इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।