गुना नगर: ईदगाहबाड़ी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां एक व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में भर्ती कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
गुना कोतवाली थाना के ईदगाह बाड़ी पर 15 जून शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस खूनी संघर्ष में लाठी हथियारों से हमले में फायरिंग की गई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया, लक्ष्मण केवट को सिर में एक गोली छूकर निकली दूसरी गोली कंधे पर लगी है। 6 लोगों के नाम फरियादी ने बताए है। जांच जारी है वहीं दोनों पक्ष की ओर से शिकायत पर वैधानिक कार्यवाही जारी है।