बिजनौर: गांव मनोहरवाली में बेरहम पति ने अपनी पत्नी के साथ की थी मारपीट कार्यवाही को लेकर एसपी से मिले पीड़ित परिजन
Bijnor, Bijnor | Aug 15, 2024 बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में एक बेरहम पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने आज कार्यवाही को लेकर एसपी से मुलाकात की है। पीड़ित पिता गुलफाम का कहना है। कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी विवाहिता के साथ मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।