बिजनौर: हल्दौर में मोहनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी में दो बदमाश गोली से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 15, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र में मोहनपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि बदमाशों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने सरताज इंतखाब आबिद इंतजार नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।